फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After crossing out the name of the rape victim, the principal told her sister to get her married quickly.

Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता का नाम काटकर बहन से बोलीं प्रधानाचार्य, इसकी जल्दी करा दो शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
After crossing out the name of the rape victim, the principal told her sister to get her married quickly.
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में नौवीं कक्षा की दुष्कर्म पीड़िता का नाम काटकर प्रधानाचार्य और प्रबंधन की संवेदनहीनता सामने आई है। पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य ने उनकी बड़ी बेटी को बुलाकर कहा कि उसे अब स्कूल मत भेजना, इसकी जल्दी शादी करा दो। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस से गुहार लगाई है। पिता की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस दो दिन पहले आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी नौंवी कक्षा की छात्रा है। काॅलोनी में एक युवक किराए के कमरे में रहता था। उसने इंस्टाग्राम के जरिये बेटी से नजदीकी बढ़ाई और दोस्ती के बहाने कई बार स्वर्णजयंती पार्क ले गया था। वहां छात्रा के फोटो खींचे और वीडियो बनाकर मोबाइल में कैद कर ली। उन फोटो-वीडियो से आरोपी ने छात्रा को कई बार धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वो इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। छात्रा उसकी धमकी से काफी डर गई। वह छात्रा को नोएडा के एक होटल में अलग-अलग समय पर पांच बार ले गया। वहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

छात्रा ने जब विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दे दिया। मई माह में छात्रा ने पिता को तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो उन्हें शक होने लगा। उन्होंने डॉक्टर ने इलाज करा कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेकर जांच की। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने व फोटो वीडियो बनाने के मामले में पड़ोसी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म से डरी-सहमी छात्रा नहीं जा रही थी कॉलेज :
पिता का कहना है कि पड़ोसी की हरकत से छात्रा डर और सहम गई थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बात की और छात्रा का मानसिक तनाव खत्म करने के लिए घर-परिवार का अच्छा वातावरण बनाया। वह अपने आप को सुधार भी रही थी लेकिन बृहस्पतिवार को पीड़िता की बड़ी बहन अकेले कॉलेज गई तो प्रधानाचार्य ने अपने ऑफिस में बुलाया। अब पिता का दावा है कि प्रधानाचार्य ने बहन से पीड़िता की पूरी घटना के बारे में पूछने का प्रयास किया, जिस पर उसने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में पापा बात करेंगे। यह कहने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रा का स्कूल से नाम काट दिया है, उसकी जल्दी शादी करा दो। छात्रा ने घर आकर पिता को पूरी घटना बताई। उन्होंने प्रधानाचार्य से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हुई। पिता के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूल प्रधानाचार्य ने कॉल करके बुलाया है। वह शनिवार को छात्रा को साथ लेकर स्कूल जाएंगे।


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता का स्कूल से नाम काटने की सूचना मिली है। गंभीरता के साथ इंदिरापुरम पुलिस ने तुरंत प्रबंधन से बात की। छात्रा को कहीं कोई समस्या नहीं होगी। दुष्कर्म की घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।



प्रधानाचार्य का कहना है कि नौंवी-दसवी कक्षा में एक या दो और 11वीं कक्षा में तीन से चार बच्चों के नाम काटे गए थे। इनमें छात्रा का भी नाम शामिल है। वह महीने के शुरुआत से स्कूल नहीं आ रही थी। उसके साथ हुई घटना की जानकारी नहीं थी। छात्रा स्कूल आएगी तो उसका दाखिला कर पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed