{"_id":"693f108d0ddf9aa85809663c","slug":"after-completing-a-task-he-got-rs-150-then-got-cheated-of-rs-129-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-781731-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक टास्क पूरा किया तो मिले 150, फिर हो गई 1.29 लाख ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक टास्क पूरा किया तो मिले 150, फिर हो गई 1.29 लाख ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर बैठे कमाई होने का लालच देकर साइबर ठगों ने युवती को पहले 150 रुपये भेजे और फिर उनसे 1.29 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में युवती ने मधुबन बापूधाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी सूर्यबली माैर्य ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
मधुबन-बापूधाम निवासी लवी शर्मा ने बताया कि टेलीग्राम पर नौकरी से जुड़ा एक लिंक आया था। उसे खोलने पर घर बैठे टास्क पूरा करके कमाई होने की बात लिखी थी। साइबर ठगों ने अगले चरण में जाने का विकल्प दिया जिसमें एक टास्क पूरा करके 150 की कमाई का दावा किया गया। उसको पूरा करने पर खाता नंबर मांगा और 150 रुपये प्राप्त हुए। इसके बाद उसको लालच बढ़ गया। फिर ठगों ने कहा कि इसमें निवेश का भी विकल्प है। इसको पूरा करने पर चार गुना कमाई शुरू हो जाएगी। ठगों की बातों में आकर उन्होंने 1.29 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब ठगों को लगा कि उनको और पैसा नहीं मिलेगा तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। तब उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला।