फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After an argument in the company, the co-worker brothers beat up the worker

Ghaziabad News: कंपनी में कहासुनी के बाद सहकर्मी भाइयों ने की कर्मी से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
After an argument in the company, the co-worker brothers beat up the worker
साहिबाबाद। लिंकरोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में संचालित कंपनी के कर्मचारी सुनील शर्मा ने कंपनी में ही कार्यरत हरदोई निवासी दो भाई रमन और अमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पर 29 अगस्त की रात मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने 30 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में सुनीश शर्मा ने बताया कि वह मूलरूप से संभल के गांव अखवंदपुर निवासी हैं। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हीं के साथ रमन और अमर भी कार्यरत हैं। 29 अगस्त को कंपनी में काम करने के दौरान उनकी दोनों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि रास्ते में दोनों भाइयों ने उन्हें रोका और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। यहां तक कि सड़क किनारे बने नाले में धकेल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि कंपनी और जिस जगह पीड़ित से मारपीट हुई दोनों स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed