बेटे की चाह में 'अंधा': शादी के 30 बरस बाद 55 साल का पति मांग रहा तलाक, पत्नी बोली- किसी कीमत पर नहीं दूंगी
महिला ने अदालत में अर्जी देकर पति से भरण-पोषण दिलाए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं एक वर्ष पहले बीएसएनएल कर्मी ने महिला को 10 लाख रुपये देकर आपसी समझौते के तहत महिला से तलाक ले लिया था। महिला इस समझौते से मुकर गई थी।
विस्तार
शादी के 30 साल बाद बेटे की चाह में 55 वर्षीय व्यक्ति ने अदालत में अर्जी देकर तलाक दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनल में तैनात 55 वर्षीय व्यक्ति की एक महिला से छह मार्च 1993 में शादी हुई थी।
महिला से एक बेटी और एक बेटा पैदा हुए। बेटी की शादी कर दी। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दो वर्ष पूर्व बेटे ने सुसाइड कर लिया था। महिला का कहना है कि उसके पति की आदत खराब है। बेटे की चाह में वह अन्य महिला से शादी करना चाहता है। ताकि बेटा उत्पन्न हो सके। इसलिए उसका पति उससे तलाक चाहता है।
महिला ने अदालत में अर्जी देकर पति से भरण-पोषण दिलाए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं एक वर्ष पहले बीएसएनएल कर्मी ने महिला को 10 लाख रुपये देकर आपसी समझौते के तहत महिला से तलाक ले लिया था। महिला इस समझौते से मुकर गई थी। इसके बाद फिर से बुजुर्ग ने 14 मार्च 2023 को अदालत का दरवाजा खटखटा कर तलाक दिलाए जाने की गुहार लगाई है।