{"_id":"6984f679f8ffb61cb408db5c","slug":"after-20-days-the-fitness-test-of-vehicles-started-again-in-the-district-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-817514-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 20 दिन बाद जिले में फिर शुरू हुई वाहनों की फिटनेस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 20 दिन बाद जिले में फिर शुरू हुई वाहनों की फिटनेस जांच
विज्ञापन
गाजियाबाद। 20 दिन बाद जिले में वाहनों की फिटनेस जांच का काम फिर शुरू हो गया। पहले दिन 25 वाहनों की फिटनेस जांच भी की गई। आगामी दिनों में यह संख्या बढ़कर रोजाना 70-80 पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, पहले से संचालित फिटनेस केंद्र पर अभी भी अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। डासना में ही दूसरा फिटनेस जांच केंद्र खुलने से लोगों को यह राहत मिली है। 17 जनवरी से फिटनेस बंद होने की वजह से यहां के लोगों को आसपास के जिलों में फिटनेस जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा था।
फिटनेस केंद्र पर रोजाना जिले भर के 70-80 वाहनों की फिटनेस जांच होती है। पुराने फिटनेस जांच केंद्र पर 17 जनवरी से जांच बंद हुई तो लोगों को इससे परेशानी हो रही थी। ट्रांसपोर्टर यूनियन की ओर से इस संबंध में आरटीओ को ज्ञापन देकर फिटनेस जांच शुरू कराए जाने की मांग की गई थी। संभागीय निरीक्षक तकनीकी विवेक खरवार ने बताया कि जिले में दूसरे फिटनेस केंद्र पर वाहनों की जांच शुरू हो गई है। पुराने फिटेनस केंद्र पर जांच शुरू होने में अभी और वक्त लगेगा, लेकिन अब लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डंपर, ट्रैक्टर, रोलर आदि 15 से अधिक प्रकार के वाहनों की फिटनेस जांच आरटीओ में ही की जा रही है। बृहस्पतिवार को संभागीय निरीक्षक ने एक वाहन की फिटनेस जांच आरटीओ में की।