फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aftab killed in Gilli-Danda dispute; two accused arrested.

Ghaziabad News: गिल्ली-डंडे के विवाद में हुई आफताब की हत्या, दो आरोपी पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aftab killed in Gilli-Danda dispute; two accused arrested.
लोनी। विजय विहार कॉलोनी में हुए ऑटो चालक आफताब हत्याकांड में पुलिस ने एक हत्यारोपी नदीम को बुधवार देर रात अंकुर विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी नदीम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि करीब छह माह पहले गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान विजय विहार कॉलोनी में आफताब ने उसके साथ मारपीट की थी। उसी समय आफताब को धमकी दी थी कि जिस दिन वह उनकी कॉलोनी में आएगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह उनकी कॉलोनी में आया तो उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उधर, पूजा कॉलोनी निवासी आफताब की मां जरीना की ओर से नदीम, पप्पी और साहिल समेत सात के खिलाफ अंकुर विहार थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, परिजन ने हत्यारोपियों पर कार्रवाई के लिए हाइवे जाम किया था। हालांकि पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आफताब का शव लोनी पहुंचा तो परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दिल्ली-देहरादून हाइवे की सर्विस रोड पर पहुंचे। लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग वापस लौट गए। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
दोस्त की हुई वीडियो वायरल
आफताब के दोस्त की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इसमें वह बता रहाा है कि नदीम आदि आफताब के दोस्त थें। करीब छह माह पहले गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान आफताब ने नदीम को तीन-चार थप्पड़ मारे थे। नदीम ने उसे दोबारा कॉलोनी में आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मंगलवार को दो दोस्तों ने जबरन आफताब को विजय विहार कॉलोनी जाने के लिए मजबूर किया। वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा तो उसी दौरान जुलूस का फायदा उठाकर आफताब की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

-------
पिता, भाई और मां पर हैं आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि आफताब की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। आफताब ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद आफताब पत्नी के साथ लोनी में मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार आफताब के पिता शकील उर्फ बाबू खां पर हत्या समेत चार मामले दर्ज थे। उसकी दिल्ली जेल में मौत हो गई थी। आफताब की मां जरीना पर भी एनडीपीएस एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं। आफताब के भाई फिरोज पर लूट व डकैती समेत 14 मामले दर्ज हैं। फिरोज और शकील पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। फिरोज अब लोनी छोड़कर दूसरी जगह जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य का कहना है कि तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी पकड़ लिए हैं और बाकी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed