फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   administration showered flowers on Kanwariyas from a helicopter In Ghaziabad

Ghaziabad Kanwar Yatra: गाजियाबाद में कांवड़ियों का जोरदार स्वागत, प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

Mon, 21 Jul 2025 10:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 10:06 AM IST
सार

गाजियाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को प्रशासन ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इससे पहले सीएम योगी ने भी कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। 

विज्ञापन
administration showered flowers on Kanwariyas from a helicopter In Ghaziabad
कांवड़ यात्रियों पर बसाए फूल - फोटो : X @ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को गाजियाबाद प्रशासन ने कांवड़ियों का स्वागत किया है। प्रशासन ने कांवड़ियों से सम्मान में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। साथ ही मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का दौरा किया था। ये दौरा हवाई निरीक्षण से किया गया था। 
विज्ञापन

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति करने वाले शिवभक्तों के लिए काफी मायने रखती है। लेकिन, कुछ लोग लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रा को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

आगे कहा कि कोई इस तरह का कृत्य ना करे, इसलिए कठिन परिश्रम और तप से कांवड़ ला रहे कांवड़िये ऐसा कोई काम ना करें, जो शरारती तत्व इसे मुद्दा बनाएं। रविवार को मोदीपुरम में शोभित विवि के बाहर हाईवे पर लगाए गए मंच से पुष्प वर्षा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed