{"_id":"6a1b41e79fff800d840c076b","slug":"action-will-be-taken-if-electricity-is-not-supplied-as-per-the-roster-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1005-142273-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न देने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हापुड़। डीएम कविता मीना ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यों व जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण, शहरी व कृषि फीडरों पर शासन से निर्धारित विद्युत आपूर्ति अवधि का पूर्ण अनुपालन किया जाए। अनावश्यक विद्युत व्यवधानों को न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वर्तमान में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जिला मुख्यालय को 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील/शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे और कृषि फीडरों पर 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों के दावे पर अन्य विभागों के अधिकारी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। बैठक में डीएम ने विशेष रूप से क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों को सही कराकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से बदलने के आदेश दिए। बैठक में सीडीओ श्रुति शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
प्रवर्तन दल ने पकड़ी बिजली चोरी
हापुड़। विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए शनिवार को एंटी थेफ्ट टीम ने नगर के मोहल्ला चैनापुरी में छापा मारा। प्रवर्तन दल के प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि मोहल्ला चैनापुरी में रोशनलाल के यहां चेकिंग की गई। उपभोक्ता ने स्वीकृत कनेक्शन के अतिरिक्त परिसर से गुजर रही एलटी लाइन पर कटिया डाली हुई थी। टीम ने करीब सात किलोवाट की चोरी पकड़ी है। टीम ने कुल तीन मामलों में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।