फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action taken against seven shopkeepers who sold meat in the open

Ghaziabad News: खुले में मीट बेचने वाले सात दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Action taken against seven shopkeepers who sold meat in the open
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिन तक अभियान चलाकर सात मीट विक्रेताओं पर कार्रवाई की है जो नियमों का उल्लंघन कर खुले में मीट बेच रहे थे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि खोड़ा, एनएच -24, महरौली, शास्त्री नगर और लोनी में खुले में मीट बेचने वाली दुकानें, मांसाहार खाद्य पदार्थ प्रदर्शित करके विक्रय कर रहे खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इसमें खोड़ा के लोकप्रिय विहार स्थित मीट शॉप, हापुड़ मीट शॉप, काफील मीट शॉप पर खुले में मीट बेच रहे और स्वच्छता न रखने पर सुधार नोटिस जारी किया गया है। सुधार न करने पर पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई करने और दुकान का संचालन बंद कराने की चेतावनी जारी की गई है। रजापुर के कुरैशी चिकन एवं मटन हलाल मीट शॉप पर साफ-सफाई न मिलने पर सुधार नोटिस के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा ए-वन मीट शॉप, शाहपुर बम्हैटा के नूर हलाल मीट शॉप और महागुनपुरम के फूलमिया मीट शॉप पर बिना खाद्य पंजीकरण के कारोबार करते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। विवेकानंद नगर में कुरबान चिकन मीट शॉप और अकरम कुरैशी चिकन शॉप पर कार्रवाई की गई है साथ ही लोनी स्थित इस्लामुद्दीन मीट शॉप सुहैब मीट शॉप पर स्वच्छता न रखने और मानकों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed