फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action exists only on paper; e-rickshaws continue to ferry children unchecked on the roads.

Ghaziabad News: कागजों में कार्रवाई, सड़कों पर बेरोकटोक बच्चों को ढो रहे ई-रिक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Action exists only on paper; e-rickshaws continue to ferry children unchecked on the roads.

विज्ञापन
गाजियाबाद। ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे जोखिम भरा सफर कर रहे हैं। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत परिवहन विभाग बच्चों की सुरक्षा के लिए मानक तय कर रहा है, लेकिन ई-रिक्शा चालक सभी मानकों को ठेंगा दिखा रहे हैं। क्षमता से अधिक बच्चों को लादकर ले जाने से हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। सोमवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की।

सीन-1: खचाखच भरा ई-रिक्शा, आगे भी बैठे दो बच्चे
शास्त्रीनगर में एक ई-रिक्शा बच्चों से पूरी तरह भरा मिला। ड्राइवर के बगल में भी दो बच्चों को बैठाया गया था। यह ई-रिक्शा ट्रैफिक पुलिस के सामने से गुजरा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सीन-2: पीछे बैठाने के लिए जुगाड़
कविनगर में एक ई-रिक्शा पर सात बच्चों को बैठाया गया था। आगे के अलावा पीछे जुगाड़ लगाकर तीन बच्चों को बैठाया गया था।



सीन-3: क्षमता से अधिक बच्चों से भरा ऑटो
संजय नगर में एक ऑटो में करीब नौ बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। परिवहन विभाग ने ऑटो के लिए मानक तय किए हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा।



बोले अधिकारी
ई-रिक्शा स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए मान्य ही नहीं है। सस्ता होने के कारण अभिभावक इसका प्रयोग कर रहे हैं। विभाग की टीम स्कूलों में संपर्क कर ई-रिक्शा पर रोक के लिए कार्रवाई कर रही है। जल्द सड़कों पर भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सियाराम वर्मा, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed