फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusing the agency of black marketing, protesters pulled down the office shutter and created a ruckus.

Ghaziabad News: कालाबाजारी का आरोप लगाकर एजेंसी कार्यालय का शटर गिराया, किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accusing the agency of black marketing, protesters pulled down the office shutter and created a ruckus.
मोदीनगर। आक्रोशित लोगों ने गैस सर्विस एजेंट के कार्यालय का शटर गिराया। संवाद
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर के सामने स्थित धीरेंद्र गैस एजेंसी के कार्यालय पर लोगों ने शुक्रवार को जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने खाली पड़े कार्यालय का शटर गिरा दिया। आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक कालाबाजारी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और कहा कि आरोपी एजेंसी पर पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समाज सेवी दीपा त्यागी के साथ शुक्रवार को बड़ी संख्या लोग मोदी मंदिर के सामने धीरेंद्र गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचे। वहां पर कार्यालय तो खुला था लेकिन कर्मचारी नदारद थे। गुस्साई भीड़ ने नारेबाजी करते हुए जोरदार हंगामा किया। दीपा त्यागी ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रही है। आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग और पुलिस ने एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खानापूर्ति की है।
विज्ञापन

एजेंसी प्रबंधन उपभोक्ताओं को दस्तावेज नहीं दे रहे और वह दूसरी एजेंसी से भी सिलिंडर नहीं ले पा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने एजेंसी के कार्यालय का शटर गिराकर काफी देर तक हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को किसी तरह समझाकर शांत कराया। आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। बीपीसीएल ने उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसी पर ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर। आक्रोशित लोगों ने गैस सर्विस एजेंट के कार्यालय का शटर गिराया। संवाद

मोदीनगर। आक्रोशित लोगों ने गैस सर्विस एजेंट के कार्यालय का शटर गिराया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed