फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused who threatened by putting photo of police uniform arrested

एसएसपी बुलंदशहर बोल रहा हूं!: घर से उठवाकर जीना हराम कर दूंगा... फिर 'फोनवाले आईपीएस' गए हवालात

Tue, 24 Sep 2024 08:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही शादान को फर्जी अफसर बनकर धमकी दी थी। वह फोन कर दबाव बनाकर उसके पिता के अपने परिचितों को रुपये दिलाना चाहता था।

विज्ञापन
Accused who threatened by putting photo of police uniform arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

एसएसपी बुलंदशहर बोल रहा हूं, तेरे बाप का फलां से रुपयों का क्या विवाद है, घर से उठवा लूंगा, जीना हराम कर दूंगा जैसे शब्द बोलकर लोगों को धमकाने और वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन विभागों के फर्जी आइडी कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

सीओ अनूपशहर गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व एक व्यक्ति नगर के मोहल्ला कायस्थबाड़ा निवासी शादान को फोन किया। इस दौरान आरोपी ने खुद को एसएसपी बताते हुए धमकी दी कि उसके पिता का किसी व्यक्ति से रुपयों को लेकर विवाद है। जिसके चलते वह उन्हें पुलिस से उठवाकर जिंदगी खराब कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शादान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उस नंबर पर आरोपी ने वर्दी का फोटो लगाया हुआ था। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को चांदौक दोराहा पर चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा। इसके बाद आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम शफीक अहमद निवासी जहांगीरपुर जिला गौतम बुद्ध नगर बताया। 

विज्ञापन

पूछताछ में शफीक ने स्वीकार किया कि उसने ही शादान को फर्जी अफसर बनकर धमकी दी थी। वह फोन कर दबाव बनाकर उसके पिता के अपने परिचितों को रुपये दिलाना चाहता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, कई वाहनों की नंबर प्लेट और तीन विभागों के फर्जी आइडी कार्ड बरामद किए हैं। अब पुलिस ने शादान की एफआइआर में बीएनएस की धारा 352, 351(2), 61(2), 318(4), 338, 336(3), 345(3), 317(5), 205, 340(2) का इजाफा करते हुए आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed