फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused who snatched Rs 50 lakh from lawyer arrested from Maharashtra

Ghaziabad News: वकील से 50 लाख हड़पने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused who snatched Rs 50 lakh from lawyer arrested from Maharashtra
मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया धोखाधड़ी के मामले में आरोपी। स्रोत: पुलिस
मुरादनगर। जमीन में निवेश कराने के नाम पर वकील विजय गौड़ से 50 लाख हड़पने वाले अपराधी अरुण गुप्ता को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। शातिर वकील के अलावा अन्य कई लोगों के करोड़ों रुपये हड़प चुका है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सर्किल सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुरादनगर स्थित आर्यनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विजय गौड़ ने प्रॉपर्टी डीलर अरुण गुप्ता के खिलाफ जमीन में निवेश कराने के लिए 50 लाख रुपए हड़पने की तहरीर दी। रकम हड़पने के बाद आरोपी परिवार सहित नगर छोड़कर भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी अरुण गुप्ता के मोबाइल लोकेशन महाराष्ट्र की मिली। पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची। पुलिस ने अरुण गुप्ता को महाराष्ट्र के जनपद भिवंडी स्थित नारपोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम महाराष्ट्र में कानूनी औपचारिकता के बाद आरोपी अरुण गुप्ता को मुरादनगर ले आई। अरुण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने जमीन में निवेश कराने के नाम पर विजय गौड़ के 50 लाख रुपए लेकर हड़प लिए। इसके अलावा आरोपी अन्य कई लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ो रुपये हड़प चुका है। पुलिस आरोपी की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed