फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused who attacked Nadeem with a knife arrested

Ghaziabad News: नदीम पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused who attacked Nadeem with a knife arrested
लोनी। नदीम पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद से भागे हुए आरोपी अमान उर्फ अमन को लोनी बॉर्डर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 30 अगस्त को पीड़िता ने थाने में शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसके बेटे नदीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने 31 अगस्त को आर्य नगर निवासी सारिक को गिरफ्तार किया था, जबकि एक बाल अपचारी को एक सितंबर को अभिरक्षा में लिया गया। शनिवार को पुलिस ने मामले में वांछित अमान उर्फ अमन पुत्र मोहम्मद नासिर को आर्य नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके नाबालिग दोस्त की नदीम से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर नदीम से मारपीट की। उसके नाबालिग साथी ने नदीम को चाकू मारकर घायल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed