फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of taking possession of flat by fraud

Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking possession of flat by fraud
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के ऑलिव काउंटी सोसायटी के रहने वाले प्रफुल कुमार ने सोसायटी में ही किराये पर रहने वाले उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाकर मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2023 को उन्होंने फ्लैट खरीदा था। उसमें पहले से ही उमेश कुमार किराये पर रह रहे थे। आरोप है कि 20 फरवरी 2025 को उन्हें सूर्योदय बैंक से एक पत्र मिला। इसमें होम लोन के लिए उनके संपर्क विवरण को एक फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और 19 मई 2023 के एक विक्रय समझौते के आधार पर अपडेट किया गया था। बताया कि उन्होंने कभी भी ऐसा कोई समझौता उमेश कुमार से नहीं किया। आरोप है कि बैंक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उमेश कुमार को एक एनओसी उनकी सहमति के बिना जारी की। यह फर्जीवाड़ा उनके फ्लैट पर कब्जा करने के इरादे से किया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed