{"_id":"698640ce8e56e4bbc5008188","slug":"accused-of-snatching-old-tractor-from-farmer-by-luring-him-with-good-exchange-offer-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108537-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अच्छा एक्सचेंज आफर का झांसा देकर किसान से पुराना ट्रैक्टर हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अच्छा एक्सचेंज आफर का झांसा देकर किसान से पुराना ट्रैक्टर हड़पने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव मकरमतपुर सिखैड़ा निवासी किसान अंकित ने डीलर पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर देकर पुराना ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मकरमतपुर सिखैड़ा के रहने वाले अंकित कुमार किसान हैं। अंकित ने बताया कि एक साल पहले फरवरी 2025 में एक सेल्स प्रमोटर ने उन्हें कॉल कर बताया कि हापुड़ स्थित एक ट्रैक्टर की एजेंसी पर पुराने ट्रैक्टर पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। बातचीत होने के बाद अंकित ने एक्सचेंज ऑफर में अपना पुराना ट्रैक्टर दे दिया। आरोप है कि एजेंसी संचालक ने एक साल बाद भी न तो नया ट्रैक्टर दिया और न पुराना ट्रैक्टर लौटाया। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर संचालक किसान को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजेंसी संचालक बीकर सिंह निवासी हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।