{"_id":"6a1de1b9a03e134df60fdfa0","slug":"accused-of-raping-a-teenager-arrested-in-an-encounter-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-19607-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किशोरी से दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। वहीं, मामला शनिवार को सामने आया जब दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किशोरी की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले गए तो गर्भवती होने का पता चला था। बातचीत करने पर बेटी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। एसीपी ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस सेवाधाम मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक स्कूटी को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए वापस जाने लगा। जवाबी कार्रवाई में पैर पर गोली लगने से आरोपी घायल हुआ और पकड़ा गया।
-- -- -