फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of marrying six times by the age of 27; now preparing for a seventh marriage.

Ghaziabad News: 27 साल की उम्र में छह शादियां करने का आरोप, अब सातवीं शादी की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of marrying six times by the age of 27; now preparing for a seventh marriage.
मुरादनगर। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसका पति अब तक छह शादियां कर चुका है और वह उसकी छठी पत्नी है। आरोप है कि अब पति सातवीं शादी की तैयारी में जुटा है। विरोध करने पर वह उसे और उसके मासूम बच्चे को घर से निकाल रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की उम्र अभी महज 27 वर्ष है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। वह अक्सर झगड़ा करता और मारपीट कर घर छोड़ने का दबाव बनाता था। पूछताछ करने पर उसे पता चला कि उसके पति की पहले भी कई शादियां हो चुकी हैं। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। अब वह एक अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ अभद्रता की और बच्चे सहित घर से बाहर निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके सामने अब रहने और बच्चे के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि पति उसकी कोई जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है, लेकिन अपनी वैवाहिक जिंदगी को लेकर लगातार धोखा देता रहा है। उसने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे तथा उसके बच्चे को सुरक्षा प्रदान की जाए। एसीपी अजय कुमार का कहना है कि मामला पति-पत्नी से जुड़ा हुआ है। जांच से मिले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed