{"_id":"69a9e407d2504d872c01171a","slug":"accused-of-embezzling-rs-3020-lakh-by-making-him-a-partner-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-835457-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साझीदार बनाकर 30.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साझीदार बनाकर 30.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोदीनगर के शाहजहांपुर में रहने वाले जयकुमार ने अमृतसर पंजाब स्थित समर इंफ्रा कंपनी के डायरेक्टर, बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ कविनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जय कुमार ने दी शिकायत में बताया कि पंजाब स्थित समर इंफ्रा कंपनी में उन्होंने व्यापार के लिए 52.68 लाख रुपये चार वर्ष पूर्व ट्रांसफर किए। कंपनी के डायरेक्टर महेंद्र सिंह ने रुपये के लेनदेन का ब्यौरा उनके व्हाट्सएप पर भी भेजा है। उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर व अन्य लोगों से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर डायरेक्टर आदि ने कंपनी में घाटा होने की बात कहकर दिसंबर-2023 में भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस बीच दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि कंपनी का एक ज्वाइंट एकाउंट आरडीसी राजनगर स्थित बैंक में खोला जाएगा। बिना जय कुमार की सहमति से कोई भी कंपनी के खाते से रुपये नहीं निकालेगा। इस खाते में नेट बैकिंग भी नहीं की जाएगी। जय कुमार के मुताबिक उन्हें पता चला कि एक अन्य कंपनी ने समर इंफ्रा कंपनी को 1.32 करोड़ का भुगतान किया है। आरोप है कि जब वह बैंक से अपने साझीदारों के साथ धनराशि की निकासी करने पहुंचे तो उसमें से 30.20 लाख रुपये अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। बैंक मैनेजर से इस बाबत पूछताछ की गई तो उन्होंने भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाते में नेट बैकिंग की सुविधा लेकर रुपयों को ट्रांसफर किया है।
एसीपी ने बताया कि पीड़ित जय कुमार की तहरीर पर आरोपी महेंद्र जाट निवासी रमल्यावाला गुंडावली ढाणी नंगला पुरुहीतान जयपुर, महेंद जाट की पत्नी और उसके दोस्त, दीपक गुर्जर, राजकरण, अरविंद और बैंक मैनेजर व कर्मचारियों ने साज कर ज्वाइंट बैंक खाते से धनराशि ट्रांसफर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।