फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of duping a man of Rs 2.55 crore by promising to make him a partner in a hotel

Ghaziabad News: होटल में साझीदार बनाने का झांसा देकर 2.55 करोड़ हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping a man of Rs 2.55 crore by promising to make him a partner in a hotel
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित प्रीत विहार में रहने वाले नगेंद्र चौधरी उर्फ नीरज चौधरी ने हापुड़ में रहने वाले दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि होटल में पार्टनरशिप करने के नाम पर दो आरोपियों ने 2.55 करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित नगेंद्र चौधरी उर्फ नीरज चौधरी के मुताबिक वह प्रीत विहार स्थित मेसर्स एनएस कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं। हापुड़ के रघुवीरगंज निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ मामा यादव की पार्टनरशिप में वर्ष 2023 में यमुना एक्सप्रेसवे वृंदावन में मेसर्स रुद्र शिवा नाम से होटल ढाबा खोला गया। भवन निर्माण के लिए आरोपी हरेंद्र सिंह ने 1.67 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद 87 लाख 45 हजार रुपये नकद दे दिए गए।
विज्ञापन

मई 2023 को होटल शुरू कर दिया। उसके बाद भी आरोपी लगातार रुपये लेते रहे। इसके बाद लालच आने पर आरोपी ने होटल की जमीन को अपना बताया। जबकि 10 वर्ष की किरायेदारी का एग्रीमेंट अन्य के नाम था। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों से होटल जगदीश नौहवार व सुनीता सिंह निवासी चंदनवन कालोनी मथुरा को बेच दिया। इस होटल में पार्टनरशिप के नाम पर पीड़ित से 2.55 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। रुपयों का तकादा करने पर आरोपी हरेंद्र सिंह उर्फ मामा यादव व उनकी पत्नी संतोष यादव हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed