{"_id":"66e1ed2997863636bc0a6ff4","slug":"accused-of-demanding-extortion-of-rs-5-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-464178-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। तुराबनगर के जूता व्यापारी मुकेश गोयल ने कुछ लोगों पर दुकान कब्जा करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और गल्ले से दस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने चार नामजद और 17 अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
न्यू गांधीनगर में रहने वाले मुकेश गोयल ने बताया कि तुराबनगर में अनुपम कलेक्शन के नाम से उनकी जूतों की दुकान हैं। आरोप है कि पांच अगस्त की रात करीब आठ बजे रवि मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, अनूप मल्होत्रा, गोली मल्होत्रा और 16-17 अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपी उनके घर से बेटे पंकज को भी जबरन उठाकर लाए थे। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपियों ने दुकान में रखा सामान फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि दुकान को वो लोग कब्जा करेंगे। दुकान छोड़ने की एवज में आरोपियों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। मुकेश ने बताया कि उन्होंने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके और उनके बेटों के साथ मारपीट कर गल्ले में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देकर चले गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।