{"_id":"6859a17a826594115c0f5f8a","slug":"accused-of-demanding-10-lakhs-and-a-car-in-dowry-case-filed-against-10-people-including-husband-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6582-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज में 10 लाख व कार मांगने का आरोप, पति समेत 10 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज में 10 लाख व कार मांगने का आरोप, पति समेत 10 पर मुकदमा
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी एक महिला ने अपने पति गौरव थापा और सास-ससुर समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद इंदौर में व्यापार शुरू करने के लिए दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने और प्रताड़ित करने का आरोप महिला ने पति पर लगाया है। पुलिस ने 22 जून को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2016 में गौरव थापा से हुई थी। करीब छह वर्षों तक प्रेम-संबंध रहने के बाद परिवार वालों की सहमति से उनकी शादी हो गई। बताया कि शादी के कुछ ही दिनों पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। गौरव के व्यापार को शुरू करने के लिए उन पर मायके से 10 लाख रुपये लाने और छह लाख रुपये की एफडी तुड़वाने की मांग होने लगी। यहां तक कि एक कार भी दहेज बतौर मांगी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने उन्हें शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक जनवरी 2024 को ससुराल वालों ने मारपीट करके बाहर निकाल दिया। इसके बाद कई बार उनके मायके पहुंचकर परिवार वालों से गाली-गलौज, अभद्रता व मारपीट भी की। प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।