फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of cheating Rs 34 lakh in the name of selling property

Ghaziabad News: संपत्ति बेचने के नाम पर 34 लाख रुपये ठगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 34 lakh in the name of selling property
साहिबाबाद। संपत्ति बेचने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए राजेंद्रनगर में रहने वाले व्यक्ति ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित विजेंद्र मावी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2013 में लखमीचंद निवासी ग्राम गुनपुरा दनकौर गौमतबुद्धनगर और अजय मल्होत्रा निवासी फरीदाबाद हरियाणा से जमीन का सौदा 34.25 लाख में किया था। सौदा तय होने के बाद उसने कई बार में पूरी रकम दे दी। इसके बाद लोगों ने जमीन का इकरारनामा कर दिया। आरोप है कि लखमीचंद की मौत होने पर सात प्रतिशत आवासीय प्लॉट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में लखमीचंद के बेटे नकुल चौधरी के नाम दर्ज हो गया। आरोप है कि इसके बाद लखमीचंद की पत्नी मीला, बेटे नकुल चौधरी, अजय मल्होत्रा और प्रवेश ने उक्त इकरारनामा को खंडित कर दिया। षडयंत्र के तहत उनकी रकम हड़प ली। रुपये वापस मांगने पर वह धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने डीसीपी ट्रांस हिंडन को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीसीपी के आदेश पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed