फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of beating wife; allegations leveled against neighboring young women.

Ghaziabad News: पड़ोसी युवतियों पर लगाया पत्नी को पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating wife; allegations leveled against neighboring young women.
सिंभावली। क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी युवक ने पड़ोसी युवतियों पर उनकी पत्नी को पीटने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी नासिर ने बताया कि वह नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी आईसा गांव में ही रहती है। नासिर का कहना है कि उनकी पत्नी ने तीन दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाली तीन युवती उनके घर में घुस आईं। जिन्होंने आईसा के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने पिटाई कर उनकी पत्नी को घायल कर दिया। उसका आरोप है कि युवतियां उनके पिता को झांसे में लेकर उनकी जमीन और घर को बेचने की फिराक में हैं और उनकी पत्नी को भी घर से निकालना चाहती हैं। युवक ने आरोपी पक्ष को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि सिंभावली पुलिस को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed