{"_id":"68ab542ce8224c1ed9068a8b","slug":"accused-of-beating-for-opposing-torch-light-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106987-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टॉर्च की रोशनी मारने का विरोध करने पर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टॉर्च की रोशनी मारने का विरोध करने पर पीटने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर।
गोविंदपुरी की लंकापुरी कॉलोनी में खाली प्लॉट में बैठे व्यक्ति पर टॉर्च की रोेशनी मारने का विरोध करने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। सोनू यादव का आरोप है कि उनको पीटा गया और तलवार लेकर पीछा किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना है।
लंकापुरी के रहने वाले सोनू यादव ने बताया कि शनिवार रात वह अपने दोस्त के साथ कॉलोनी में टहल रहे थे। इस दौरान वह कुछ देर के लिए खाली प्लॉट में बैठ गए। आरोप है कि इसी बीच किसी ने सोनू यादव पर टार्च की रोशनी मारी। मना करने के बावजूद भी आरोपी ने टॉर्च बंद नहीं की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। आरोपियों ने सोनू की बेरहमी से पिटाई कर दी और तलवार लेकर सोनू का पीछा किया। सोनू ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी लगने पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।