{"_id":"64c2c84c02981f264c07a924","slug":"accused-of-attempt-to-murder-by-writing-suicide-note-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-163486-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सुसाइड नोट लिखवाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सुसाइड नोट लिखवाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर-9 निवासी शालू भारद्वाज ने अपने ससुरालियों पर जबरन सुसाइड नोट लिखवाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने जून में उन्हें कार से कुचलने का भी प्रयास किया है। दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।
शालू का कहना है कि 2015 में बादलपुर के गांव खेड़ा धर्मपुरा निवासी दीपक शर्मा से उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिये उनपर दहेज में 15 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने और मारपीट करने लगे। दो बेटियां होने के बाद ससुरालिये और बुरा व्यवहार करने लगे। बेटे को जन्म देने का दबाव बनाने पर उन्होंने विरोध किया तो उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया। मामले में उन्होंने पति दीपक शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सुदेश शर्मा, हर्ष, लकी, पूजा, ज्योति, योगेश, अंकित के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।