फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused in teenage rape and abortion case declared a wanted fugitive with a reward on his head.

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात का आरोपी इनामी घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused in teenage rape and abortion case declared a wanted fugitive with a reward on his head.
सिंभावली। घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के मामले में एसपी के निर्देश पर मुख्य आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी, उसके परिजनों और गर्भपात कराने में शामिल एएनएम की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाए थे। पीड़ित पक्ष के अनुसार युवक ने अपनी बहन के जरिए उनकी बेटी को घर बुलाया। जहां दोस्ती करने से मना करने पर युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ दोबारा भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस कारण उनकी बेटी गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने एएनएम से उनकी बेटी का गर्भपात करा दिया। सीओ ने बताया कि तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसपी ज्ञानंजय सिंह ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी दुष्यंत पर 15 हजार का इनाम घोषित किया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस पहले ही चस्पा किए जा चुके है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed