फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused in snatching incident shot in the leg during encounter with police.

Ghaziabad News: छिनैती की वारदात के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused in snatching incident shot in the leg during encounter with police.
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में कनावनी पुस्ता रोड पर सोमवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे इंदिरापुरम पुलिस कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक की रफ्तार बढ़ाकर 5/6 की पुलिया की ओर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई दिल्ली निवासी सोहेल पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सोहेल ने करीब 15 दिन पहले सेक्टर-12 वसुंधरा चौकी क्षेत्र में उमा शंकर का मोबाइल स्नैचिंग की घटना में शामिल होना बताया है। पुलिस का दावा है कि सोहेल और आमिर मिलकर इंदिरापुरम के साथ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल और चेन स्नैचिंग की वारदात करते रहे हैं। सोहेल के कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed