फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused in robbery of a trader arrested in police encounter; shot in the leg

Ghaziabad News: व्यापारी से लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused in robbery of a trader arrested in police encounter; shot in the leg
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक व्यापारी को ऑटो में बैठाकर लूटने की वारदात में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी अजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना में शामिल बदमाश अपने साथियों के साथ नवीपुर बम्बा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने दुहाई से नवीपुर बम्बा पेरिफेरल अंडरपास के नीचे वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान नवीपुर की ओर से एक ऑटो रिक्शा आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो बम्बे के पास फंस गया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने अपना नाम करन निवासी शिव विहार, करावल नगर, दिल्ली बताया। पुलिस पूछताछ में करन ने बताया कि उसने अपने साथियों पुनित शर्मा, जतिन मित्तल और अनुराग गुप्ता के साथ मिलकर कुछ दिन पहले मेरठ मोड़ से एक व्यक्ति को ऑटो में बैठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित से दो मोबाइल फोन और 5600 रुपये नकद लूट लिए थे तथा उसे दुहाई पेरिफेरल के आगे सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त ऑटो व 700 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed