फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused found guilty of raping a teenager

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused found guilty of raping a teenager
गाजियाबाद। विजयनगर में 10 वर्ष पहले किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक मदन कुमार मंडल को पाक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा के प्रश्न पर सुनवाई न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति की अदालत में बुधवार को होगी। विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में 32 वर्षीय मदन कुमार मंडल ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, उसके बाद हथियार के बल पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 जुलाई 2013 को किशोरी के पिता ने मामले की रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज कराई। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि जहां पर वह किराए के मकान में रहते थे, उसी मकान में मदन दिसंबर 2012 में रहने आया था। वह दिल्ली के चांदनी चौक में एक कारपोरेट बैंक में काम करता था। वारदात का खुलासा होने पर किशोरी छह माह की गर्भवती हो चुकी थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के मामले में मदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई मंगलवार को हुई। इस मामले पुलिस ने छह गवाह पेश किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed