{"_id":"68a77cbf8e95b642aa012b56","slug":"accused-arrested-in-auto-rickshaw-drivers-death-case-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-8915-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑटो रिक्शा चालक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑटो रिक्शा चालक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी ऑटो रिक्शा चालक आसिफ (22) की मौत के मामले में पुलिस ने दिल्ली के सुंदरनगरी निवासी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। सद्दाम पर आसिफ से मारपीट के बाद आत्महत्या को उकसाने का आरोप है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह उन्हीं के कार्यालय के सामने आसिफ का शव पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिवार वालों ने सद्दाम पर हत्या करने का आरोप लगाया था। हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया गया। बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी सद्दाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन वर्ष पहले उसे पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। तभी उसकी पत्नी और आसिफ के बीच संबंध हो गए थे। जमानत पर छूटने के बाद उसे जानकारी हुई तब उसने विरोध किया था। 15 अगस्त की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।