फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused arrested for murdering youth by bludgeoning him with a brick.

Ghaziabad News: ईंट से कूचकर युवक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murdering youth by bludgeoning him with a brick.
गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 36 वर्षीय विनोद शर्मा के सिर पर ईंट मारकर घायल करने, उपचार न कराने और मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कीचड़ में फेंकने का आरोप है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि 14 सितंबर को विनोद के परिजनों की तहरीर पर छोटू, ननकी और कलशीनाथ के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और 238 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र से कलशीनाथ उर्फ फकीरा राम और छोटू कामत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नसीब विहार कॉलोनी में रंजीत के मकान में छोटू, ननकी और विनोद रहते थे। रक्षाबंधन से एक दिन पहले विनोद और कलशीनाथ ने शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि पहले विनोद ने ईंट से कलशीनाथ के पैर पर वार किया। इसके बाद कलशीनाथ ने ईंट से विनोद के सिर पर हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में छोटू ने विनोद को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने ननकी को बुलाकर दोनों ने रात करीब 10:30 बजे शव को शुभम धर्म कांटे के सामने कीचड़ भरे गड्ढे में फेंक दिया। खून से सने कपड़े भी धो दिए। पुलिस अब तीसरे आरोपी ननकी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed