फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused arrested for cheating in the name of investment

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of investment
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर प्रोफाइल देखकर कारोबारियों और सेवानिवृत्त लोगों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगने वाले साइबर ठग को साइबर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़ा गया ठग अब तक 10 अलग-अलग राज्यों के 17 लोगों से 9.76 करोड़ रुपये ठग चुका है। इसका साथी जेल में है और फिलहाल अकेले ही लोगों को फर्जी एप पर निवेश कराकर टेलीग्राम टॉस्क और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर साइबर ठगी करता था।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जून 2025 में उमाकांत जेना ने साइबर थाने में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 68 लाख 60 हजार 456 रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि उमाकांत ने कुछ रुपये पकड़े गए साइबर ठग मनोज खटीक निवासी खटीक मोहल्ला, ताणा तहसील भूपाल सागर, चितौड़गढ़ राजस्थान के खाते में भी ट्रांसफर किए। टीम ने इसे कविनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में साइबर ठग ने बताया कि वह 12वीं पास है और टैक्सी चालक है। वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात जयेश खटीक निवासी उदयपुर से हुई। दोनों ने श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज फर्म खोलकर बैंक खाते खुलवाए। फर्म के खाते में दोनों ने साइबर ठगी के 4.03 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए। इसके साथी जयेश खटीक को उदयपुर पुलिस ने कुछ माह पूर्व ही जेल भेजा है। वह अकेले ही लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाता था।


इन राज्यों में की ठगी
पकड़े गए मनोज खटीक से दिल्ली में दो, गुजरात में एक, हरियाणा में एक, कर्नाटक में एक, केरल में तीन, महाराष्ट्र में दो, तमिलनाडु में तीन, तेलंगाना में दो, उत्तर प्रदेश में एक सहित कुल 17 लोगों से 9.76 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed