{"_id":"67070e9ced7a286ef5037566","slug":"accused-absconding-in-religious-conversion-case-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112590-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। जबरन धर्म परिवर्तन कराने, गाली गलौज करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि ताहिर खान और उसके परिवार वालों ने पीड़िता के साथ धोखे से उस्मान खान का नाम आयुष्मान बदलकर शादी की थी। पीड़िता का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। महिला का गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में ताहिर खान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे जुबैर खान को मंगलवार शाम थाना फिरोजपुर झिरका नूंह हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।