फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusations of forcible occupation of company land and intimidation of employees

Ghaziabad News: कंपनी की जमीन पर जबरन कब्जा, कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accusations of forcible occupation of company land and intimidation of employees
-मैसर्स दिल्ली आयरन एंड स्टील कंपनी प्रतिनिधि ने निदेशक के भतीजे व उसके साथियों पर लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित मैसर्स दिल्ली आयरन एंड स्टील कंपनी की डिस्को कंपाउंड में खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। प्रतिनिधि रविंदर कुमार गर्ग ने कंपनी के निदेशक के भतीजे अश्विनी अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल सहित पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता रविंदर कुमार गर्ग के मुताबिक उनकी कंपनी प्लॉट नंबर दो की पंजीकृत मालिक है। आरोपी अश्विनी अग्रवाल और अन्य प्लॉट नंबर तीन के मालिक हैं। दोनों प्लॉटों के बीच बीस फुट चौड़ा रास्ता है। कंपनी के निदेशक विजय कुमार अग्रवाल घटना के दौरान जिले से बाहर थे। आरोप है कि 27 मई 2025 को निदेशक के भतीजे अश्विनी कुमार ने अशोक कुमार अग्रवाल के साथ मिलकर जबरन प्लॉट पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि दोनों बाउंसरों और हथियारबंद लोगों के साथ प्लॉट पर पहुंचे और भवन निर्माण शुरू कर दिया। प्लॉट पर लगे पेड़ उखाड़ दिए, कंपनी की दो गाडियां और क्रेन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। वाहनों की बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल लहराते हुए भाग गए। सुरक्षाकर्मी ने डायल 112 पर शिकायत की, आरोप है कि पुलिस ने कर्मचारियों को ही दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा और उनकी शिकायतों पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में अश्विनी अग्रवाल, जयराम, मधुरेंद्र, प्रदीप कुमार घोष व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed