{"_id":"63380430785f5526db6470a4","slug":"accident-while-swinging-at-ramlila-maidan-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गाजियाबाद के रामलीला मैदान में झूला टूटने से हादसा, दो बच्चों समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गाजियाबाद के रामलीला मैदान में झूला टूटने से हादसा, दो बच्चों समेत चार लोग घायल
Sat, 01 Oct 2022 02:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:41 PM IST
सार
रामलीला मैदान में गोल घूमने वाले कप नूमा झूला टूट कर नीचे गिर पड़ा। इसमें सवार विजयनगर मिर्जापुर निवासी अवनीश की पत्नी और बच्चे सवार थे। हादसे में अवनीश की पत्नी और बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
झूला टूटने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार देर रात झूला टूटने से दो बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा होते ही मेले में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में गोल घूमने वाले कप नूमा झूला टूट कर नीचे गिर पड़ा। इसमें सवार विजयनगर मिर्जापुर निवासी अवनीश की पत्नी और बच्चे सवार थे। हादसे में अवनीश की पत्नी और बच्चे घायल हो गए। अवनीश की पत्नी नीशू का कहना है कि उन्होंने झूले में बैठने के दौरान झूले वाले से कहा था कि झूला टेढ़ा हो रहा है लेकिन उसने सब ठीक होने का हवाला देकर इसे नजरंदाज कर दिया और वो झूले में बैठ गईं। झूला चलने के कुछ देर बाद ही जिसमें वह बच्चों के साथ बैठी थीं वह हिस्सा टूट गया और दूर जाकर पड़ा।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। सीओ प्रथम अंशु जैन का कहना है कि घायल खतरे से बाहर हैं। मामले की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि प्रशासन की ओर से तैनात मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दी गई हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी झूलों को बंद करा दिया है।