{"_id":"6672174164b919d11c0f1378","slug":"accident-happened-due-to-negligence-of-canter-driver-report-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103166-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कैंटर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कैंटर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुरादनगर। शनिवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि चालक ने कैंटर हाईवे पर बिना संकेत चिन्ह के खड़ा किया हुआ था, जिसके कारण हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार रात करीब सवा एक बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 22 लोग घायल हुए। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक रूपेश निवासी खरबा गांव थाना गोराडीह जनपद भागलपुर बिहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक रूपेश ने बताया कि बताया कि वह लुधियाना से एक्सप्रेसवे के रास्ते हरियाणा छायसा जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास पहुंचा तो पहुंचा तो चालक ने कैंटर हाईवे पर खड़ा कर रखा था।
एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में कैंटर में टक्कर लग गई। ट्रक चालक रूपेश का आरोप है कि कैंटर चालक की गलती से हादसा हुआ। उसने बिना बैक लाइट के कैंटर खड़ा किया हुआ था। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक रूपेश की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे के मामले की जांच की जा रही है।