फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AC mechanic raped a teenage girl, arrested

Ghaziabad News: एसी मैकेनिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic raped a teenage girl, arrested
कौशांबी। थाना क्षेत्र में एक कालोनी में एसी मैकेनिक ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। घटना दो महीने पहले की है। आरोपी काम के बहाने घर में घुसा था और किशोरी को अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बॉर्डर पर ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के माता-पिता दोनों दिल्ली में दुकान चलाते हैं। ढाई महीने पहले आरोपी की इंस्टाग्राम पर किशोरी से जान-पहचान हुई थी। कई दिनों तक आरोपी किशोरी को मैसेज करता था। उसने बात करने से मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। पिता का आरोप है कि दो महीने पहले आरोपी गली में घूमते हुए किसी बहाने से घर पहुंचा था। उस समय वह पत्नी के साथ दुकान पर गए थे। उनकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका अनुचित फायदा उठाकर किशोरी ने दुष्कर्म कर दिया। रात में दंपती घर पहुंचे तो किशोरी ने डर की वजह से कुछ नहीं बताया। आरोपी ने पिछले दिनों किशोरी को फोन पर गाली-गलौज की। उसने पिता को इस बारे में बताया तो वे मैकेनिक की दुकान पर गए। वहां पर आरोपी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। पीडि़त पिता ने कौशांबी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, एसीपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में कोई वीडियो या फोटो नहीं मिला है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की साइबर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed