फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ABVP ruckus at tehsil

एबीवीपी ने तहसील पर किया हंगामा

Wed, 20 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
ABVP ruckus at tehsil
ABVP - फोटो : demo pic

अनुराधा पटेल की मौत के छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने पर मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कालोनी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं और पुलिस अफसरों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कालोनी के लोगों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, घटना के दिन लापरवाही बरतने पर सीओ ने गोविंदपुरी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जीतपाल को कोतवाली से संबद्ध कर दिया है। साथ ही विवेचनाधिकारी से साक्ष्य समेत जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


 गोविंदपुरी डबल स्टोरी निवासी बीटेक छात्रा अनुराधा पटेल की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजन और कालोनी वासियों का कहना है कि अनुराधा ने सुसाइड नहीं बल्कि उसे जलाकर मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के नाम पर खेल कर रही है। मंगलवार को मृतका के परिजनों, कालोनी वासियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने तहसील पर प्रदर्शन कर हंगामा किया।

घटना के छह दिन बाद पुलिस किस नतीजे पर पहुंची यह बात पूछने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस इंसाफ नहीं बल्कि मामले को दूसरा मोड़ देने में लगी है। एबीवीपी ने ज्ञापन देते हुए मामले में एसडीएम से हस्तक्षेप कर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की।


 उधर, सीओ का कहना है कि आरोपों के चलते गोविंदपुरी पुलिस चौकी में तैनात दरोगा जीतपाल सिंह को कोतवाली से संबद्ध कर दिया गया है। घटना के बाद अनुराधा पटेल के बयान मोबाइल फोन में रिकार्डिग नहीं करने की दरोगा से गलती हुई थी। इसके अलावा विवेचनाधिकारी से दो दिन में साक्ष्य समेत जांच रिपोर्ट तलब की गई है।


पुलिस जांच पर उठे रहे सवाल
घटना के बाद छात्रा के बयान रिकार्ड करना नहीं समझा मुनासिब
मौके से छात्रा के बैग और चप्पल को कब्जे में क्यूं नहीं लिया गया
सहेली के दिखाए मैसेज को पुलिस कैसे मान रही सुसाइड का आधार
घटना के वक्त किसने युवक, युवती को भागते देखा, नहीं चला पता

अब तक की जांच में सुसाइड
अब तक जांच में सुुसाइड का मामला सामने आया है। हालांकि अन्य कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। शीघ्र ही सच्चाई सामने होगी। राजेश सिंह, सीओ मोदीनगर


एक नजर अब तक के घटनाक्रम
14 जुलाई: सारा रोड पर शिव गोरक्षानाथ मंदिर में अनुराधा की झुलसने से मौत
15 जुलाई: पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर लोगों ने किया हंगामा
15 जुलाई: मृतका की मां कल्पना पटेल ने कराई सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
16 जुलाई: पुलिस ने सहेली की मृतका के परिजनों से कोतवाली में कराई बातचीत
17 जुलाई: परिजनों के साथ एबीवीपी और कालोनी वासियों ने निकाला कैंडल मार्च
18 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आदर्श कन्या इंटर कालेज कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed