{"_id":"646f157ff6279ffaa10d6905","slug":"abusing-words-against-pm-modi-and-cm-yogi-hapur-police-arrested-accused-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 25 May 2023 01:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 May 2023 01:31 PM IST
सार
पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द कहने के मामले में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक की पहचान कर ली है। जिसके खिलाफ मानहानि, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार की शाम गंगा खादर इलाके के एक गांव में युवक ने पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नयागांव इनायतपुर निवासी एक युवक ने बुधवार की शाम गांव में एक दुकान के बाहर खडे़ होकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।
इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कई योजनाओं को लेकर भी पीएम व सीएम के खिलाफ अपशब्द कहे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक की पहचान जितेंद्र निवासी नयागांव इनायतपुर के रूप में हुई। जिसके खिलाफ मानहानि, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।