फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aashu was murdered by his grandfather and uncle after he demanded money for alcohol In Ghaziabad

यूपी: आशू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दादा और चाचा निकले हत्यारोपी; अज्ञात पर आरोप लगाकर पुलिस को किया गुमराह

Mon, 14 Sep 2026 04:41 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 14 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित नूरनगर में अश्वनी उर्फ आशू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के आरोप में मृतक के दादा भीम सिंह और चाचा राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Aashu was murdered by his grandfather and uncle after he demanded money for alcohol In Ghaziabad
आशू हत्याकांड में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर में अश्वनी उर्फ आशू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के दादा भीम सिंह और चाचा राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार हाशिया और डंडा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजेश कुमार ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि उसने अपने पिता भीम सिंह के साथ मिलकर धारदार हथियार और डंडे से वार कर अश्वनी उर्फ आशू की हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आशू शराब पीने के लिए अपने दादा भीम सिंह से रुपये मांगता था। रुपये न देने पर वह भीम सिंह को हत्या की धमकी देता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed