फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aarav Gupta's century helped Saket United win the cricket match by 17 runs.

Ghaziabad News: आरव गुप्ता की शतकीय पारी से साकेत यूनाइटेड ने 17 रन से जीता क्रिकेट मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Aarav Gupta's century helped Saket United win the cricket match by 17 runs.
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर साकेत यूनाईटेड और हापुड़ स्मैशर्स के बीच खेले गए मैच में आरव गुप्ता की शतकीय पारी से साकेत यूनाइटेड ने 17 रन से जीत दर्ज की। साकेत यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 223 रन बनाए। इसमें आरव गुप्ता ने नाबाद 101 रन, गौरव शर्मा ने 44 रन, शंभू ने 17 रन और अक्षत ने 12 रन का योगदान दिया। हापुड़ स्मैशर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हमजा कुरैशी, मोहम्मद शाद, मोहम्मद ने दो दो विकेट और काजिम अंसारी ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे हापुड़ स्मैशर्स के खिलाड़ी 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन ही बना सके, इसमें मोहम्मद ने 74 रन, जैद ने नाबाद 61 रन, सारिम ने नाबाद 37 रन का योगदान दिया। साकेत यूनाइटेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नितिन चौधरी ने दो विकेट, वंश और गौरव शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed