{"_id":"6605c40eb6facbeaca0193f4","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102420-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड पर तेजफ्तार बाइक ने खड़ी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पास खड़े युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सुठारी गांव निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात में करीब आठ बजे स्कूटी से अपने छोटे भाई जितेंद्र कुमार के साथ गांव लौट रहे थे। रावली रोड पर गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो मनोज लघुशंका करने के लिए रूके। जितेंद्र स्कूटी के पास खड़े थे। इसी बीच सामने से आ रही तेजरफ्तार बाइक ने स्कूटी के पास खड़े जितेंद्र को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जितेंद्र को मोदीनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।