{"_id":"6a2efb682998565c5f0d45f7","slug":"a-young-man-who-went-to-meet-a-girl-via-a-dating-app-was-held-hostage-and-robbed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-909438-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेटिंग एप के जरिये लड़की से मिलने पहुंचे युवक को बंधक बनाकर 13 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेटिंग एप के जरिये लड़की से मिलने पहुंचे युवक को बंधक बनाकर 13 हजार लूटे
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेटिंग एप के जरिए राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर के कैफे में लड़की से मिलने आए युवक को बंधक बनाकर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैफे के कर्मचारियों ने विरोध करने पर जमकर पिटाई की और 10 हजार रुपये निकाल लिए। तीन हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करने पर जाने दिया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में दो लड़कियों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी स्थित ईगल कैफे की है। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी निवासी राघवेंद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह हापुड़ रोड के रिछपाल पुरी स्थित निशू बिल्डमास्टर्स में कार्यरत हैं। एक लड़की से डेटिंग एप टिंडर पर बातचीत हुई और गौर माल में मिलने को बुलाया। मॉल आने पर परिवार के लोग होने का बहाना देकर सामने एक कैफे में चलने के लिए कहने लगी। यहां पर इनकी पहले से योजना बनाए बैठे लड़के सैंपेन, हुक्का व खाने पीने का सामान लेने लगे। मना करने पर दीपिका रावत व उसकी सहेली सिमरन ने उसे कैफे से जाने को कह दिया। वह ईगल कैफे से निकलने जा रहा था कि कैफे के ही तीन कर्मचारियों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद तीनों युवक को पकड़कर पीछे की ओर कैफे में ले गए। तीनों ने तलाशी लेकर जबरन जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर एक ने पीठ पर और सीने पर वार किए। पुलिस सहायता को काॅल करने के लिए, मोबाइल निकाला तो मोबाइल छिनने लगे फिर तीन हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने पर जाने दिया। मामले में कविनगर पुलिस ने दीपिका, सिमरन और तीन कर्मचारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।