{"_id":"690fa182ba6fe581d20d5238","slug":"a-young-man-was-shot-in-the-leg-after-a-dispute-a-case-was-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12005-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाद के बाद युवक के पैर में गोली मारी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाद के बाद युवक के पैर में गोली मारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लोनी। अगरौला गांव में युवक से मारपीट के बाद उसके पैर में आरोपियों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल गांव के ही रहने वाले संजय कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने घायल की तहरीर पर शुक्रवार रात आरोपी हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में संजय कुमार ने बताया कि वह गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा गौरव घर से किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव के हनुमान मंदिर पहुंचा। तब वहां खड़े गांव के ही हर्ष ने गौरव से झगड़ा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हर्ष ने पहले मारपीट की और उसके बाद तमंचे से गौरव के बाएं पैर में गोली मार दी। इसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।