फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was murdered for demanding a fee of Rs 300 for a Sulabh toilet.

Ghaziabad News: सुलभ शौचालय का 300 रुपये शुल्क मांगने पर की थी युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered for demanding a fee of Rs 300 for a Sulabh toilet.
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास सुलभ शौचालय कर्मी प्रेम कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेम कुमार की 300 रुपये मांगने के चलते ही गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए थे। हत्यारोपियों ने घटना से पहले आरोपियों ने साजिश के तहत एक साथ शराब पी और फिर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिए है। पकड़े गए सुखबीर उर्फ सुमित अलीगढ़ के अकराबाद स्थित लद्धउआ और दूसरा पश्चिम बंगाल के जिला फरीदपुर का राकेश प्रसाद उर्फ छोटू है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सुखबीर और राकेश दोनों ही परांठा की दुकान पर काम करते थे और नशे के भी आदी थे। कौशांबी बस अड्डे के सामने बने शौचालय के पास नशा करते थे। शौचालय पर काम करने वाले प्रेम कुमार से वहीं पर पहचान हुई थी। इसलिए उसके साथ भी नशा कर लिया करते थे। सार्वजनिक शौचालय पर दोनों का आना जाना हो गया। पास में रहने के कारण उनको सुलभ शौचालय का प्रयोग करने के लिए बात हुई। दोनों ने महीने का शुल्क एक साथ देने की बात कही थी। इस पर प्रेम कुमार सहमत हो गया था।
विज्ञापन

दोनों ने एक महीने तक सुलभ शौचालय का प्रयोग किया तो उन पर 300 रुपये हो गए। जब प्रेम ने यह राशि मांगी तो उनसे झगड़ा हो गया। प्रेम जब भी 300 रुपये मांगता तो विवाद हो जाता था और तीन फरवरी को इनमें मारपीट की थी। उस दिन शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेम ने इन्कार कर दिया था। शाम को दोनों आरोपी साजिश के तहत उसके पास पहुंचे और गिले शिकवे दूर कर अगले दिन रुपये देने की बात कहकर शराब पिलाई। जब प्रेम कुमार नशे में धुत हो गया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अपने स्वेटर की हुड से डोरी निकालकर प्रेमकुमार के पैर बांधे और कमरे में पड़ी रस्सी से हाथ बांध दिए। हत्यारोपियों को संदेह था कि प्रेम कुमार शायद बच जाए। इसलिए हाथ-पैर बांध दिए। आरोपी उसकी जेब से 600 रुपये और मोबाइल भी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद ट्रेन में चुराए यात्रियों के मोबाइल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली पहुंचे। यहां से मथुरा की ट्रेन में चढ़े और कई यात्रियों के मोबाइल भी चुरा लिए। एक यात्री ने दोनों को मोबाइल चुराते हुए पकड़ लिया। इसके बाद सभी यात्रियों को मोबाइल वापस कराए गए। इस दौरान प्रेम कुमार का चालू मोबाइल उसकी जेब में ही रह गया। पुलिस ने जब मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया तो लोकेशन मथुरा की मिली। जब पुलिस ने उससे बात की तो आरोपी गुमराह करने के लिए यह कहता रहा कि उसने तो मोबाइल किसी से खरीदा है। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed