{"_id":"67e6699e1d40771c190bb729","slug":"a-young-man-was-murdered-by-slitting-his-throat-in-hapur-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: गला रेतकर युवक की हत्या, निर्माणाधीन नाले की पुलिया के पास पड़ा मिला शव, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: गला रेतकर युवक की हत्या, निर्माणाधीन नाले की पुलिया के पास पड़ा मिला शव, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
Fri, 28 Mar 2025 02:49 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:49 PM IST
सार
लोगों को गांव के निकट मध्य गंग नहर पटरी पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया के नीचे करीब 25 वर्ष के युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसकी गर्दन रेती हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित नाले की निर्माणाधीन पुलिया के पास में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आसपास के क्षेत्र की जांच की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव बक्सर के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह को जंगल से चारा लेने के लिए जा रहे थे। लोगों को गांव के निकट मध्य गंग नहर पटरी पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया के नीचे करीब 25 वर्ष के युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसकी गर्दन रेती हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ वरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे और फोरंसिक टीम को बुलाया गया। इस संबंध में सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन