फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was attacked and injured, referred to Meerut

Ghaziabad News: हमला कर युवक को किया घायल, मेरठ रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked and injured, referred to Meerut
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव पावटी निवासी हिमालय ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम से क्षेत्र के ही गांव मानकचौक गया था, जहां से देर रात वह पावटी लौट रहा था। हिमालय का कहना है कि गांव कल्याणपुर में कल्याणेश्वर शिव मंदिर के पास चार युवकों ने जबरन उसकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन

आरोपियों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज की। विरोध करने पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना के बाद पहुंचे परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed