{"_id":"6a1dd58506320b05ca0c3536","slug":"a-young-man-sitting-outside-his-house-was-beaten-with-a-stick-in-a-fit-of-rage-and-is-seriously-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109686-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टशनबाजी में घर के बाहर बैठे युवक को डंडे से पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टशनबाजी में घर के बाहर बैठे युवक को डंडे से पीटा, गंभीर
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव भटजन में दबंग ने टशनबाजी में घर के बाहर बैठे युवक अमित को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अमित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव भटजन निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार दोपहर उनका बेटा अमित ग्रामीणों के साथ घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव निवासी अंकुर वहां पहुंचा और टशनबाजी में अमित से गाली गलौज करने लगा। अमित ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और पास पड़े डंडे से उस पर हमला कर दिया। आरोपी अंकुर ने अमित को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह अमित को बचाया। अमित को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार अंकुर निवासी गांव भटजन भोजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।