फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man returning from duty was hit by a truck, died

Ghaziabad News: ड्यूटी से लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from duty was hit by a truck, died
कौशांबी। भोवापुर निवासी सनी कुमार (27) को 22 जनवरी की रात कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित डाबर तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को कौशांबी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भोवापुर निवासी उदय गुर्जर के मकान में किराये पर रहते हैं। उनका भाई सनी कुमार वैशाली सेक्टर चार स्थित कंपनी में नौकरी करता था। 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में डाबर तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed